झालरापाटन: झालरापाटन सुनेल मार्ग पर बाइक से गिरकर एक विवाहिता गंभीर रूप से घायल
झालरापाटन सुनेल मार्ग पर बाइक से गिरकर विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार को 3:00 बजे बताया कि सेमलिया की रहने वाली पूजा अपने पति राजू नागर के साथ झालरापाटन से वापस अपने घर लौट रही थी, लेकिन बीच रास्ते में अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई।