हौज खास: दिल्ली के बर्गर किंग हत्याकांड में शामिल 3 अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, एडिशनल सीपी संजय भाटिया ने दी जानकारी
एडिशनल सीपी संजय भाटिया ने कहा, "जून में राजौरी गार्डन के बर्गर किंग में एक घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी...कल विशेष सूचना मिली थी कि 3 आरोपी अपराधी जो गैंगस्टर हैं, दिल्ली की तरफ आएंगे और दिल्ली में अपराध करेंगे। उस सूचना को हरियाणा पुलिस और सोनीपत की एसटीएफ टीम के साथ साझा किया गया था।