इगलास। इंडिया वन पेमेंट्स लिमिटेड के जोनल मैनेजर (आपरेशंस) दीपक गरकोटी निवासी विराट खंड गौमती नगर, लखनऊ का कहना है कि 2022 में कंपनी ने नीलांश सर्विसेज प्रोपराइटर पूजा गुप्ता और चमचम सिटी पार्टनर हिमांशु गोयल व ध्रुव गोयल निवासीगण मास्टर कालोनी के साथ हाथरस और अलीगढ़ के कुल 57 एटीएम के संचालन हेतु अनुबंध किया था।