गोपालगंज: केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश ने कहा- पाकिस्तान को भारत उसकी भाषा में जवाब देगा, पीएम ने कर दिया है साफ
शहर के सर्किट हाउस में केंद्रीय खनिज राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार के दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व का सबसे मजबूत नेता पीएम नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने ट्रंप से बातचीत के दौरान साफ कर दिया है कि पाकिस्तान जिस भाषा में बात समझेगा उसको उसी भाषा में समझे जाएगी।