मेदिनीनगर (डालटनगंज): सुआ के निराला टोला में सिगरेट न देने पर दुकान फूंकी, शादी के सामान सहित ₹10 लाख की संपत्ति जली
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के निराला टोला में सिगरेट नहीं देने पर एक किराना जेनरल स्टोर फूंक दी गई। दुकान के आइटम, शादी के लिए खरीद कर रखे गए सामान समेत 10 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना बुधवार रात 11 के बाद हुई। सूचना पर सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। इस संबंध दुकान में आग लगा देने का आरोप लगाया गया