स्कूटी सवार महिला सोन नामदेव निवासी साईं धामकॉलोनी शुक्रवार की रात में स्कूटी से जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने गांधी वार्ड रेलवे बाईपास पर टक्कर मार दी। टक्कर में महिला घायल हो गई। महिला को रात में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं महिला शनिवार करीब 2:00 बजे बीना थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है।