मेरठ के पॉश इलाके शास्त्री नगर के ब्लॉक में सोमवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात लोगों ने एक आवारा बिजार को बेहोश कर गाड़ी में ले जाने की कोशिश की। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।