कानपुर: गुजैनी में चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, 2 बदमाश फरार, डीसीपी ने दी जानकारी
डीसीपी साउथ ने बताया कि,शनिवार 12 बजे गोविंदनगर,बर्रा और गुजैनी में चार पहिया वाहनों की बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली संदिग्ध महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तभी वाहन सवार ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर मे गोली लग गई और दो फरार हो गये।