मिर्ज़ापुर: लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन में रोटरी क्लब ने जरूरतमंद छात्राओं को दी साइकिल
लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन में रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। सोमवार की शाम 5:00 बजे आयोजन किया गया था। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि पैदल जाने से उन्हें समय अधिक लगता है। लेकिन अब साइकिल मिलने से समय की बचत होगी। अब वह और अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगी।