बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब दुमका जिला के मसानजोर डैम से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। उस वक्त युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में उसकी पहचान दुमका के दुधानी निवासी रीना कुमारी के रूप में हुई, जो 28 FEB से लापता थी। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस जांच में जुटी है