हरदोई: हरदोई के सुरसा में विवाद के बाद तीन लोगों की हत्या से सनसनी, मौके पर एसपी सहित कई थानों की फोर्स
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2026 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में दो पक्षों के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गयी। एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर हैं, किसी भी आशंका से बचने के लिए चार थानों की पुलिस व पीएसी गांव में तैनात की है।