महोबा: गांधीनगर में संत साईं चांडूराम जी की अस्थि कलश यात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने गंगाजल से मार्ग को किया पवित्र
Mahoba, Mahoba | Nov 20, 2025 सिंधी समाज द्वारा संत साईं चांडूराम जी की अस्थि कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जबकि महिलाओं ने अस्थि कलश के आगे गंगाजल झाड़ू लगाकर मार्ग को पवित्र किया और पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धालुओं ने बताया कि संत ने वेदांत, गुरुवाणी, गीता और रामचरितमानस का अध्ययन कर मानवता, सेवा और सदाचार का संदेश दिया।