खुरी चौराहे पर भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें भारत माता का पूजन किया गया व ग्राम समितियां का गठन किया गया। इसमें खुरी व सरेडी ग्राम की समितियां का गठन किया गया। घनश्याम लोधा व कैलाश मीणा को अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर माल्यार्पण किया गया। 9 फरवरी को किसानो की समस्या के लिए उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का प्रस्ताव रखा गया।