मुंदीताल गांव में एक 38 वर्षीय महिला सुनिता की भूल वश कीटनाशक दवा का सेवन करने से मौत हो गई। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि मुंदीताल निवासी मृतका के पति रामस्वरूप ने शनिवार को मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसकी पत्नी सुनिता ने भूलवश घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे 29 नवम्बर की रात को मौत हो गई।