सिंगरौली: वाराणसी-सिंगरौली और सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 27, 28 और 29 तारीख़ को रहेगी रद्द
वाराणसी-सिंगरौली रेल मार्ग के स्टेशन में जरूरी कार्यों की वजह से वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी का परिचालन वाराणसी से 27 और 28 को निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज मंडल के जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर इस रूट से होकर सिंगरौली शक्तिनगर से वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन निरस्त रहेगी।