रामपुर: शिव विहार के निकट ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मुजफ्फरनगर निवासी महिला की हुई मौत
Rampur, Rampur | Mar 28, 2025 शुक्रवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुज़फ्फर नगर निवासी 53 वर्षिय सुनीता चौधरी की बेटी रामपुर में प्राथमिक विद्यालय में टीचर के पद पर तैनात है। उसकी गर्भावस्था की देखभाल के लिए सुनीता चौधरी पिछले ढाई महीने से रामपुर में शिव विहार में रह रही थी। शिव विहार रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया