दावथ: दावथ और सूर्यपुरा में लोगों ने नम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमाओं का किया विसर्जन
Dawath, Rohtas | Feb 16, 2024 दावथ और सूर्यपुरा प्रखंड में विद्यादायिनी मां सरस्वती को नम आंखों से विदाई दी गई। भक्तजनों ने गाजे-बाजे व जयकारे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला। नगर व गांव भ्रमण करते हुए विभिन्न जलाशयों व नदी के घाटों पर पहुंचकर मूर्ति को विसर्जित किया।