ओबरा: शक्तिनगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, वृंदावन के देवेश कृष्ण महाराज ने राम झांकी व सुदामा चरित्र सुनाया
Obra, Sonbhadra | Nov 24, 2025 शक्तिनगर के कोटा परसवार राजा चौबे गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन से आए देवेश कृष्ण महाराज प्रतिदिन कथावाचन कर रहे हैं।कथा के दौरान उन्होंने राम झांकी और सुदामा चरित्र का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। महाराज देवेश कृष्ण कथा के साथ भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत कर रहे है।