भोरे: भोरे प्रखंड क्षेत्र में होली की धूम, कई जगहों पर उड़े अबीर-गुलाल, फगुआ गीत भी हुए, शांतिपूर्ण संपन्न
भोरे प्रखंड में होली की दिनभर धूम मची रही। क्षेत्र में कहीं कुर्ता फाड़ होली तो कहीं अबीर गुलाल उड़ाए गए। इस दौरान बुधवार की शाम 4:00 बजे पंचायत के मुखिया द्वारा पंचायत भवन पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन कराया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों के साथ फगुआ गीत जनप्रतिनिधियों के द्वारा गाए गए। होली का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।