कुढ़नी: कुढ़नी थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत
कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार करीब 1:00 बजे कुढ़नी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई ।सूचना मिलते ही कुढनी थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी। मृतक की पहचान विशाल कुमार उम्र 17 वर्ष के रूप में बताया गया है।