मिल्कीपुर के थाना इनायतनगर के कुम्भी गांव निवासी बम बहादुर भारतीय वायु सेवा में चंडीगढ़ में तैनात है। उन्होंने 9जनवरी को इनायतनगर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। सैनिक के अनुसार चोरों ने दरवाजा तोड़कर कीमती आभूषण, नगदी घरेलू बर्तन दो गैस सिलेंडर एलसीडी इनवर्टर बैटरी और मिक्सर मशीन सहित लगभग 10लख रुपए का सामान चोरी कर लिए हैं। घटना का खुलासा नही हो सका।