समस्तीपुर : सेज यूनिवर्सिटी की ओर से सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान के तहत शनिवार को समस्तीपुर शहर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर सेज यूनिवर्सिटी इंदौर से आए संस्था के प्रतिनिधि सदस्यों ने समस्तीपुर में निजी शिक्षण संस्थान स्कूल और कोचिंग के शिक्षकों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया