मंत्री अजय टम्टा ने सिगरा स्थित रोपवे के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Sadar, Varanasi | May 31, 2025 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने वाराणसी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले देश के प्रथम रोपवे के निर्माण कार्यों का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दो चरणों में संपन्न होने वाले इस रोपवे निर्माण का प्रथम चरण नवंबर में पूर्ण हो जाएगा ।