बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में कछला रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब समेत ₹3 लाख की चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद हुए
Budaun, Budaun | Feb 8, 2026 बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला बाजार कलां के रहने वाले विवेक कुमार की मौहल्ला गंज शहीदां कछला रोड पर कश्यप पुलिया से आगे अंग्रेजी शराव की दुकान है। बीती रात चार चोर शराब की दुकान का ताला तोड़कर शटर के नीचे से दुकान में दाखिल हो गए और दुकान में रखी एक लाख 40 हजार रुपए की नकदी व डेढ़ लाख रुपए के आसपास की महंगी शराब चोरी कर फरार हो गए।