औरैया: दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मियों का दीपावली पर भुगतान न होने पर भारी आक्रोश: हृदेश गुप्ता, चीफ फार्मासिस्ट
दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का दीपावली पर भुगतान न होने पर लोगों में भारी आक्रोश है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चीफ फार्मासिस्ट हृदेश गुप्ता ने भुगतान न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी है।