औरैया: दीपावली पर्व को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ अजय यादव ने कहा, निर्वाध बिजली पाने के लिए बकाया राशि करें जमा
विद्युत विभाग के एसडीओ अजय यादव ने दीपावली पर्व को लेकर जनपद वासियों से अपील की है कि वह लोग अपने बकाया बिलों का समय से भुगतान करें। जिससे कि दीपावली का पर्व जगमग रोशनी में संपन्न हो सके। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।