आज सोमवार को देवीपुर प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्र में सुबह 7:00 से ही भयंकर कुहासा है अचानक हुए इस बदलाव से आम लोगों को मौसमी बीमारी होने का डर सता रहा है इस बाबत जब डॉक्टर अभिषेक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अचानक गर्मी से ठंड का मौसम आने से मौसमी बीमारी जैसे सर्दी खांसी बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है