कैथल: लघु सचिवालय में डीसी प्रीति ने सड़क सुरक्षा पर बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश
डीसी प्रीति ने कहा कि सड़क सुरक्षा बहुत ही गंभीर मुद्दा है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और सड़क सुरक्षा के नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। अभी कोहरे का समय शुरू हो गया है, सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों की पालना सुनिश्चित करवाएं। सभी विभागाध्यक्ष समय पर एटीआर भेजना सुनिश्चित करें।