कैथल: सीवन में मकान से नकदी, गहने और दस्तावेज चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
सीवन में चोर एक मकान से नकदी, गहने और दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीवन निवासी पप्पू गिरी ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को सुबह के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से सोना-चांदी के गहने, 20 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। उसे 95 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।