बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायलों की पहचान विष्णु कुमार और पुष्पक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि होली के जश्न के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें फायरिंग हुई। विकास लाला उर्फ विकास वर्मा पर फायरिंग का आरोप है। पुलिस ने एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है।