ग्राम कबूलपुर (कमरदीपुर) में कालीसिंध नदी पर बन रहे डेम में युवक के डूबने के मामले में निर्माता कंपनी के सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आई है। मामले में चार माह तक जांच करने के बाद सुनेरा थाना पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर जिनेंद्र गुप्ता पिता रमेशचंद्र गुप्ता निवासी सुवासरा जिला मंदसौर के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।