पिपराही: सिंगाही से पुलिस ने 89 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
पिपराही थाना पुलिस ने सिंगाही गांव में छापेमारी कर 89 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिनेश मांझी के रूप में की गई है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।