पिपराही: इंजीनियरिंग कॉलेज छतौना बिशनपुर में नियमित सेमिनार और स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम का किया गया आयोजन
इंजीनियरिंग कॉलेज छतौना बिशनपुर में स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने की पहल के तहत उद्योग विभाग के सहयोग से कॉलेज परिसर में सेमिनार और स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को स्टार्टअप की जानकारी दी गई। छात्रों को एक सफल स्टार्टअप स्थापित करने के कदमों और स्टार्टअप बनाने की मदद करने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।