आगरा: थाना ताजगंज में जामा मस्जिद के अध्यक्ष और उनके साथी पर ₹2.10 करोड़ की धोखाधड़ी का मुक़दमा दर्ज,जानकारी देते पीड़ित हरेंद्र
Agra, Agra | Feb 22, 2024 आगरा की शाही जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी और उनके साथी सोहैल खान के ख़िलाफ़ थाना ताजगंज में धोखाधड़ी का मुक़दमा दर्ज हुआ हैं। पीड़ित हरेंद्र राजावत ने बताया कि एडीए के एक प्लॉट की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर प्लॉट बेचने के नाम पर आरोपियों ने ₹2.10 करोड़ की धोखाधड़ी की। ताजगंज पुलिस आरोपियों के विरुद्ध विवेचनात्मक कार्यवाई में जुट गई हैं।