पूरनपुर: कबीरपुर कसगंजा गांव में जमीनी विवाद के चलते भाइयों ने भाई की पिटाई की, अस्पताल में भर्ती
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा के रहने वाले अनुराग शुक्ला अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसके पिता की मृत्यु के बाद इस बार पहली होली थी। इसलिए वह घर आया था और होली पर्व के बाद वह बापस जा रहा था। तभी उसकी माँ बीमार हो गई और वह रुक गया। आरोप है कि उसके भाई वीरू शुक्ला और नीटू शुक्ला ने उसकी पिटाई कर दी।