सरधना: महादेव गांव में नलकूप के पानी में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
सरधना थाना क्षेत्र के गांव महादेव में नलकूप में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई युवक पानी पीने के लिए नलकूप पर रुका था जैसे ही उसने पानी में हाथ डाला तो विद्युत करंट ने उसको अपने चपेट में ले लिया जहां अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है