चरपोखरी: चरपोखरी में महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था पर मंथन
चरपोखरी में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह पंच कुंडीय महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में आस्था का माहौल चरम पर है। आगामी 23 मार्च को प्रस्तावित भव्य जलभरी शोभायात्रा को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूजा समिति द्वारा शनिवार की रात करीब 8 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यज्ञ समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।