इटावा: छात्र का अपहरण करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार,अवैध तमंचा कारतूस,कार बरामद,SSP ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Feb 14, 2024 SSP संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए बताया चकरनगर थाना पुलिस व SOG की टीम ने बीती 13 फरवरी को कार से छात्र योगेश गुप्ता का स्कूल जाते समय अपहरण करने वाले अभियुक्त आकाश पुत्र राधा कृष्ण सिंह को पुलिस ने आज बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 1 अवैध तमंचा 3 खोखा व 1 जिंदा कारतूस समेत घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।