सेमरिया: बिरखाम विवाद में नया मोड़: मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, 'सियासी संरक्षण' के लगे गंभीर आरोप
Semaria, Rewa | Mar 9, 2026 बिरखाम विवाद में नया मोड़: मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, 'सियासी संरक्षण' के लगे गंभीर आरोप रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत ग्राम बिरखाम में पिछले दिनों हुए विवाद ने अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पहले पक्ष द्वारा छेड़छाड़ और गुंडागर्दी के आरोपों के बाद, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की चौखट पर दस्तक देकर मामले को पूरी तरह पलट दिया है।