मुरैना नगर: मुरैना: रोशन गैस गोदाम पर सिलेंडर के लिए अफरा-तफरी, हंगामे का वीडियो वायरल, गहराया गैस संकट
मुरैना में गैस संकट गहराता जा रहा है।शहर के बैरियर चौराहा स्थित रोशन गैस गोदाम पर आज रविवार को सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई,जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बिना नंबर पहुंचे लोगों के कारण विवाद बढ़ा और सिविल लाईन थाना पुलिस बुलानी पड़ी।हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हालात की गंभीरता सामने आई है,जिससे आमजन और व्यवसायी परेशान रहे।