जमुई: गिरीश टॉकीज के पास संदेहास्पद स्थिति में टाउन थाना के चौकीदार की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 28, 2024 शहर के गिरीश टॉकीज के पास संदेहहास्पद स्थिति में टाउन थाना के चौकीदार की मौत हो गई।घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को हुई। उंसके बाद चौकीदार के शव को गुरुवार की देर शाम टाउन थाना लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतक चौकीदार की पहचान भगवाना गांव निवासी 55 वर्षीय मेदनी पासवान के रूप में हुई है।