बांका: चौतरा गांव के बहियार में प्रतिबंध के बावजूद किसान खेतों में धान की पराली जला रहे हैं
Banka, Banka | Dec 21, 2025 चौतरा गांव के बहियार में प्रतिबंध के बावजूद किसान बड़े पैमाने पर खेतों में आग लगाकर धान फसल की पराली को जला रहे हैं। यह नजारा रविवार दोपहर बाद करीब 2 बजे की है। खेतों में पराली जलाने से ना कि सिर्फ पर्यावरण दूषित हो रहा है। बल्कि खेतों की मिट्टी भी खराब हो रही है। शिकायत पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया इसकी जांच की जाएगी और दोषी किसान पर कार्रवाई की जाएगी।