सासाराम: डुमरिया गांव मे पुलिया के पास युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में पुलिया के पास युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है. मृतक धर्मराज राम की पत्नी गुड़िया देवी ने सात लोगों के खिलाफ नामदज प्राथमिकी दर्ज कराई है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. लेकिन, आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.