बुधवार को 3 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ममता कुमारी, श्रेया पाठक समेत 30 से अधिक स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।