मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस थाना अधिकारी भारत सिंह रावत द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटी आरोपियों को आज गिरफ्तार किया, थाना अधिकारी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी आरोपी रुपाराम पुत्र कनाराम निवासी धामली एवं चंदा राम पुत्र लाबुराम बावरी निवासी जोड़ को गिरफ्तार किया ,जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।