मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन जोजावर अटल सेवा केंद्र में महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में 21 बालिकाओं का मनाया गया जन्म उत्सव
राज्य सरकार के निर्देश जिला कलेक्टर के आदेश से महिला बाल विकास विभाग मारवाड़ जंक्शन तत्वाधान जोजावर के अटल सेवा केंद्र पर हाल ही में जन्मी 21 बालिकाओं का जन्म उत्सव मनाया गया ,विभाग द्वारा बालिकाओं के माता-पिता को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं बालिकाओं में मिठाई एवं उपहार खिलोने वितरण किए गए ,एवं राज्य सरकार की जनहित कारी योजनाओं की जानकारी दी गई।