चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कंकरीट से भरा तेज रफ्तार डंफर रैलिंग तोड़कर पंखा सर्किल में घुस गया। रैलिंग तोड़ते हुए डंफर झंडा लगाने के लिये लगे बड़े पोल से भी टकरा गया। तेज रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डंपर का चेसिस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्राफिक कम था वरना बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।