महाराजगंज: बागापार टोला कोदईपुर में ईंटों के ढेर से निकला कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
ग्राम सभा बागापार टोला कोदईपुर में रविवार को 2बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब ईंटों के ढेर से एक कोबरा निकल आया। सूचना पर पहुंची सर्प रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर गौरीशंकर यादव का पुत्र दुर्विजय ईंटों का ढेर हटाकर दूसरी जगह रख रहा तभी कोबरा बाहर आ गया।