मोतिहारी: छतौनी डायल 112 पुलिस टीम ने बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया
मोतिहारी शहर की छतौनी डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा बेहोशी की हालत में मिले एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। डायल 112 टीम ने 7 मिनट के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया है। जहां उक्त व्यक्ति का समय से इलाज हो सका। उक्त जानकारी रविवार को 12 बजे दी गई।