गभाना: हाईवे पर टोल प्लाजा के पास मोपेड से गिरकर वृद्ध महिला घायल, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
हरदुआगंज के मोरथल निवासी शांति देवी शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मोपेड से बेटा राधेश्याम के साथ चंडौस में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी गभाना क्षेत्र में हाईवे टोल प्लाजा के पास शांति देवी की साड़ी मोपेड के पहिए में फंस गई। जिससे शांति देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।